लोगों की राय

बी एस-सी - एम एस-सी >> बीएससी सेमेस्टर-1 जन्तु विज्ञान

बीएससी सेमेस्टर-1 जन्तु विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2657
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएससी सेमेस्टर-1 जन्तु विज्ञान

अध्याय - 2

कोशिकांगों की संरचना एवं कार्य - II

(Structure and Function of Cell Organelles II)

 

प्रश्न- निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - (i) माइक्रोट्यूब्ल्स (ii) माइक्रोफिलामेन्टस (iii) इन्टरमीडिएट फिलामेन्ट

उत्तर -

(i) माइक्रोट्यूब्ल्स (Microtubules)

समस्त यूकैरियोटिक कोशिकाओं के साएटोप्लाज्मिक मैट्रिक्स में खोखली ट्यूबलर संरचना होती है जिसे माइक्रोट्यूब्ल्स कहते हैं। यह लम्बाकारसीधी ट्यूब, एक समान लम्बाई की तथा 25mm बाह्य अमाप की होती है। यह कार्यों के आधार पर अकेले या समूह में पायी जाती है। एकलौती माइक्रोट्यूब्ल्स कोशिका के अन्दर पायी जाती है जबकि सामूहिक कोशिकांगों में पायी जाती है जो कि कुछ प्रकार की गतियों में आवेष्टित होती है। अनुप्रस्थ- काट में माइक्रोट्यूब्ल्स खोखली संरचना के रूप में दिखाई पड़ती है। इसकी दीवार कुछ मोटी होती तथा राइबोसोम विहीन होती है। सभी माइक्रोट्यूब्ल्स में कुछ आकारिकीय लक्षण होते हैं तथा दीवार की अनुप्रस्थ काट को देखने पर हमेशा 13 उप इकाइयों सहित केन्द्र में लगभग 4.5 mm की खाली जगह होती है। उप इकाइयों को लम्बवत् रूप से व्यवस्थित देखा गया है जिसे प्रोटोफिलामेन्ट कहते हैं जो कि ट्यूब्यूल के लम्ब अक्ष के समानान्तर होता है।

2657_04_12

रसायनिक संरचना - माइक्रोट्यूब्ल्स प्रोटीन उपइकाई का बना होता है जिसे ट्यूबूलिन कहते हैं जोकि एक ग्लोबुलर प्रोटीन है। अम्लीय प्रकृति, 55000 डाल्टन अणुभार की तथा 900 अमीनोयुक्त होती है। टयूबुलिन दो प्रकार के मोनोमर से बना होता है अल्फा तथा बीटा ट्यूबुलिन। माइक्रोट्यूबलर असेम्बली वास्तव में साइक्लिक AmP डिपेन्डेन्ट काइनेज द्वारा फास्फोरिलेशन की क्रिया द्वारा मोनोमर के संश्लेषण से प्राप्त ट्यूबुलिन डाइमर से बनता है।

ट्यूबलिन डाइमर एकत्र होकर लगभग 25 mm आमाप का सिलिन्डर बनाता है तथा ट्यूबलिन उपइकाइयाँ हेलिकल क्रम में व्यवस्थित होती हैं। माइक्रोट्यूब्ल्स विशेष रूप से ओरिएन्टेड होती हैं तथा ओरिएन्टेशन की साइट्स सेन्ट्रिओल, बेसल बॉडी तथा सेन्ट्रोमियर होती है। ट्यूबलिन के अतिरिक्त माइक्रोट्यूब्ल्स में अन्य प्रोटीन भी पायी जाती है जिन्हें माइक्रोट्यूब्ल्स एसोसिएटेड प्रोटीन कहते हैं। MAPs माइक्रोट्यूब्ल्स की असेम्बली तथा डिस असेम्बली में शामिल होती है।

कार्य -

1. यह कोशिका के आकार को नियंत्रित करती है।
2. माइक्रोट्यूब्ल्स कुछ मारफोगेमेटिक कार्य करती है जैसे स्पर्म केन्द्रक का लम्बा होना तथा कोशिका भिन्नता। कुछ अन्य कार्य जैसे पोलेरटी निर्धारण तथा गति निर्धारण भी इसी से होती है।
3. इसके द्वारा होने वाली गतियाँ (i) एण्डोसाइटेसिस तथा माइक्रोबिलाई के बढ़ने में मेम्ब्रेन कम्पोनेन्ट का आवागमन (ii) सतह पर चिपकना तथा (iii) कोशिका विभाजन के समय क्रोमोसोम गति।
4. अन्तर्कोशिकीय प्रवाह।

(ii) माइक्रोफिलामेन्ट

कोशा का साएटोस्केलेटन फैब्रिक कोशा की गतियों के लिए जिम्मेदार होता है। यह माइक्रोफिलामेन्ट द्वारा किया जाता है। माइक्रोफिलामेन्ट एक विशेष प्रकार का तन्तु एलीमेन्ट होता है जिसका एक आमाप का प्रकार तथा एक्टिन प्रोटीन का बना हुआ होता है। तन्तु अशाखित तथा प्रोटीनयुक्त संरचना होती है जो सामान्यतः बण्डल में व्यवस्थित होती है। माइक्रोफिलामेन्ट की लम्बाई अनिश्चित होती है, एक्टिन के अलावा मांसपेशियों में पायी जाने वाली मायोसीन भी पायी जाती है।

बहुत सी कोशिकाओं की स्यूडोपोडियल प्रक्रिया में भी माइक्रोफिलामेंट पाया जाता है। जैसे अमीबा, स्लाइम मोल्ड तथा श्वेत रक्त कणिकायों। स्यूडोपोडिया माइक्रोफिलामेन्ट युक्त साएटोप्लाज्मिक एक्सटेन्शन है। जो ATPase क्रिया तथा Ca+2 से सम्बन्धित होता है। आमाशय की माइक्रोविलाई में भी माइक्रोफिलामेन्ट पाया जाता है जोकि अवशोषण के लिए सतह को बढ़ाते तथा घटाते हैं।

कार्य - यह मांसपेशियों के संकुचन के लिए उत्तरदायी होता है। संकुचन में इसकी भूमिका को देखते हुए ऐसा माना जाता है कि ये तन्तु कुछ विपरीत प्रक्रियाओं जैसे-साएटोकाइनेसिस, कोशिका गति, नर्व आउट ग्रोथ, ट्यूबलर ग्लैण्ड का बनाना, आमाशयिक माइक्रोविलाई की गतियाँ, गेस्ट्रलेशन तथा साएटोप्लाज्मिक स्ट्रीमिंग आदि में भाग लेता है। जन्तु कोशिका में साएटोकाइनेसिस तथा कोशिका विभाजन माइक्रोट्यूबल के धागे के बनते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह साएटोकाइनेसि की घटना के दौरान माइक्रोफिलामेन्ट खाँच के इर्द-गिर्द पाये जाते हैं।

 

2657_05_13

 

(iii) इन्टरमीडिएट फिलामेन्ट

इन्टरमीडिएट फिलामेन्ट यूकैरियोटिक कोशा के साएटोस्केलेटन में सहयोग करते हैं। अभी इसे बहुत कम समझा गया है। कुछ प्रकार की कोशिकाओं में इसकी उपस्थिति पायी गयी है जैसे कि नर्व कोशा, न्यूरोग्लियल कोशा, फाइब्रोब्लास तथा एपिडर्मल कोशा रासायनिक संगठन के आधार पर इसके पांच प्रकार होते हैं -

1. न्यूरोफिलामेण्ट - न्यूरॉन्स का साएटोप्लाज्म फिलामेन्ट के बण्डल से भरा होता है। इसकी अक्ष एक्सॉन फाइबर की ओर होती है। यह तीन विभिन्न प्रकार की प्रोटीन से बना होता है जो पालीमराइज होकर फिलामेन्ट बनाता है।

2. डेस्मीन फिलामेन्ट - इस फिलामेन्ट का आमाप लगभग 10mm होता है तथा हृदय, स्केलेटल तथा स्मूथ मसल्स में पाया जाता है।

3. विमेटिन फिलामेन्ट - विमेटिन फिलामेन्ट प्रायः केन्द्रकीय झिल्ली को प्लाज्मा मेम्ब्रेन आपस में जोड़ता है तथा कोशिका में केन्द्रक की स्थिति निर्धारण में सहायता करता है।

4. ग्लियल फिलामेन्ट - ग्लियल फिलामेन्ट कोशिका में छितरेफिलामेन्ट के बण्डल पाये जाते हैं जोकि ग्लियल तन्तुकीय अम्लीय प्रोटीन का बना होता है।

5. किरैटिन फिलामेन्ट - कई प्रकार की एपिथीलिपल कोशिका जैसे एपिडर्मल कोशा, हिपैटोसाइटस, पैंक्रियाटिक एसिनर कोशिका तथा मायोएपिथीलियल कोशिका साएटोकिरैटिक के तन्तुओं के जाल से युक्त होता है जिसकी संरचना • किरैटिन के समान होती है। ये टोनोफिलामेन्ट तथा डेस्मोसोम्स का निर्माण करते हैं जो अन्य कोशिकाओं से संचार करता है। कैरेटिन युक्त फिलामेन्ट एपिडर्मल कोशिका में बहुतायत में पाये जाते हैं।

इन्टरमीडिएट फिलामेन्ट में लगभग 10mm की ट्यूबलर संरचना होती है। प्रत्येक टयूबलर फिलामेन्ट 4-5 प्रोटोफिलामेन्ट जो समानान्तर व्यवस्थित होते हैं से बना होता है। ऐसा समझा जाता है कि ये फिलामेन्ट कोशिका में अपनी कान्ट्राक्टाइव यूनिट को व्यवस्थित करता है।

 

2657_06_14

 

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कोशा कला की सूक्ष्म संरचना जानने के लिए सिंगर और निकोल्सन की तरल मोजैक विचारधारा का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- कोशिका सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं? प्राणि कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए तथा पाँच कोशिका उपांगों के मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- निम्नलिखित वैज्ञानिकों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - (i) एन्टोनी वान ल्यूवेन हॉक (ii) श्लीडेन तथा श्वान्स
  4. प्रश्न- अन्तरकोशिकीय संचार या कोशिका कोशिका अन्तर्क्रिया पर टिप्पणी लिखिए।
  5. प्रश्न- कोशिका-एडहेसन का वर्णन कीजिए।
  6. प्रश्न- निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - (i) माइक्रोट्यूब्ल्स (ii) माइक्रोफिलामेन्टस (iii) इन्टरमीडिएट फिलामेन्ट
  7. प्रश्न- माइटोकॉण्ड्रिया की संरचना व कार्यों का वर्णन कीजिए।
  8. प्रश्न- एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम की संरचना तथा कार्यों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- राइबोसोम की संरचना एवं कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  10. प्रश्न- परऑक्सीसोम पर टिप्पणी लिखिए।
  11. प्रश्न- वेंकटरमन रामाकृष्णन पर टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- बाह्य प्रोटीन और समाकल प्रोटीन कोशिका कला की पारगम्यता को किस प्रकार प्रभावित करती हैं?
  13. प्रश्न- हरितलवक और माइटोकॉण्ड्रिया में मिलने वाले समान लक्षणों का वर्णन कीजिए।
  14. प्रश्न- परॉक्सीसोम किन कोशिकांगों के साथ मिलकर प्रकाशीय श्वसन (फोटोरेस्पिरेशन) की क्रिया सम्पन्न करता है? प्रकाशीय श्वसन के जैविक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत कीजिए।
  15. प्रश्न- केन्द्रक की संरचना का चित्र सहित वर्णन कीजिए।
  16. प्रश्न- उपयुक्त आरेखों के साथ गुणसूत्र आकारिकी व परासंरचना का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- “गुणसूत्रों की विशेष किस्में” विषय पर एक निबन्ध लिखिए।
  18. प्रश्न- न्यूक्लिक अम्ल क्या होते हैं? डी.एन.ए. की संरचना तथा प्रकृति का वर्णन कीजिए।
  19. प्रश्न- वाट्सन तथा क्रिक के द्वारा प्रस्तुत डी. एन. ए. की संरचना का वर्णन कीजिए तथा डी. एन. ए. के विभिन्न प्रकार बताइए।
  20. प्रश्न- राइबोन्यूक्लिक अम्लों की रचना का वर्णन कीजिए तथा इसके जैविक एवं जैव-रासायनिक महत्व पर प्रकाश डालिए।
  21. प्रश्न- मेसेल्सन एवं स्टेहल के उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जो अर्द्ध-संरक्षी डी. एन. ए. पुनरावृत्ति को प्रदर्शित करता है।
  22. प्रश्न- जेनेटिक कोड पर टिप्पणी लिखिए।
  23. प्रश्न- गुणसूत्रों की रचना एवं प्रकार का वर्णन कीजिए।
  24. प्रश्न- न्यूक्लिओसोम का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- सहलग्नता क्या है? उचित उदाहरण देते हुए इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।
  26. प्रश्न- क्रॉसिंग ओवर को उदाहरण सहित समझाइए तथा इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  27. प्रश्न- सेण्ट्रोसोम की परिभाषा लिखिए।
  28. प्रश्न- क्रोमेटिन के प्रकारों को बताते हुए हेटेरोक्रोमेटिन को विस्तार से समझाइये।
  29. प्रश्न- किसी एक प्रायोगिक साक्ष्य द्वारा सिद्ध कीजिये कि डी.एन.ए. ही आनुवांशिक तत्व है।
  30. प्रश्न- गुणसूत्र पर पाये जाने वाले विभिन्न अभिरंजन और पट्टिका प्रतिमानों का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- B गुणसूत्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  32. प्रश्न- डी.एन.ए. और आर.एन.ए. में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  33. प्रश्न- RNA कौन-सा आनुवंशिक कार्य DNA की तरह पूरा करता है?
  34. प्रश्न- नीरेनबर्ग तथा एच.जी.खोराना के योगदान का वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- क्या RNA का एक स्ट्रेण्ड दूसरा स्ट्रेण्ड संश्लेषित कर सकता है?
  36. प्रश्न- DNA की संरचना फॉस्फोरिक एसिड, पेन्टोज शर्करा तथा नत्रजन क्षार से होती है। इसके वस्तुतः आनुवंशिक तत्व कौन से हैं?
  37. प्रश्न- वाटसन एण्ड क्रिक पर टिप्पणी लिखिए।
  38. प्रश्न- DNA की पुनरावृत्ति में सहायक एन्जाइमों का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- कोशिका चक्र से आप क्या समझते हैं? इण्टरफेज में पायी जाने वाली कोशिका चक्र की विभिन्न प्रावस्थाओं का वर्णन कीजिए।
  40. प्रश्न- समसूत्री कोशिका विभाजन का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए तथा समसूत्री के महत्व पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अर्धसूत्री कोशिका विभाजन का सविस्तार वर्णन कीजिए तथा इसके महत्व का उल्लेख कीजिए।
  42. प्रश्न- समसूत्री तथा अर्धसूत्री विभाजन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  43. प्रश्न- एक संकर संकरण क्या है? कम से कम दो उदाहरणों को बताइए।
  44. प्रश्न- स्वतन्त्र अपव्यूहन के नियम को समझाइए।
  45. प्रश्न- एक उपयुक्त उदाहरण देते हुए अपूर्ण प्रभाविकता पर एक टिप्पणी लिखिए।
  46. प्रश्न- जन्तुओं में लिंग निर्धारण की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है?
  48. प्रश्न- लिंग निर्धारण में प्राकृतिक कारकों के प्रभाव का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन कीजिए।
  49. प्रश्न- वंशानुगत तथा आनुवंशिकी में अन्तर बताइए।
  50. प्रश्न- आनुवंशिकी का जनक किसको वस्तुतः कहा जाता है?
  51. प्रश्न- समप्रभाविता की वंशागति को समझाइए।
  52. प्रश्न- “समलक्षणी जीवों की जीनी संरचना भिन्न हो सकती है। यह कथन सही है अथवा गलत? क्यों?
  53. प्रश्न- ग्रीगर जॉन मेण्डल के योगदान को रेखांकित कीजिए।
  54. प्रश्न- कौन-सा कोशिका विभाजन गैमीट पैदा करता है?
  55. प्रश्न- स्यूडोडोमिनेंस पर टिप्पणी लिखिए।
  56. प्रश्न- टेस्ट क्रॉस एवं बैक क्रॉस में अन्तर बताइए।
  57. प्रश्न- टेस्ट क्रॉस तथा बैक क्रॉस को समझाइए।
  58. प्रश्न- मानव में बार बॉडी के महत्व को समझाइये।
  59. प्रश्न- लिंग प्रभावित वंशागति एवं लिंग सीमित वंशागति में अन्तर बताइए।
  60. प्रश्न- लिंग सहलग्न, लिंग प्रभावित और लिंग सीमाबद्धित लक्षणों के बीच सोदाहरण विभेदकीजिए।
  61. प्रश्न- मेरी एफ. लिओन की परिकल्पना समझाइए।
  62. प्रश्न- कारण स्पष्ट कीजिए कि नर मधुमक्खी में शुक्राणुओं का निर्माण समसूत्री विभाजन द्वारा क्यों होता है?
  63. प्रश्न- ZW टाइप लिंग निर्धारण पर टिप्पणी लिखिए।
  64. प्रश्न- पक्षियों में लिंग निर्धारण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
  65. प्रश्न- स्तनधारी मादा की शुरूआती अवस्था में कौन-सा X क्रोमोसोम हेट्रोक्रोमेटाइज हो जाता है, माता का या पिता का?
  66. प्रश्न- मल्टीपिल ऐलीलिज्म पर एक निबन्ध लिखिए।
  67. प्रश्न- Rh-तत्व क्या है? इसके महत्व एवं वंशागति का वर्णन कीजिए।
  68. प्रश्न- जीन की अन्योन्य क्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरणों की सहायता से जीन की अन्योन्य क्रिया की विधि का वर्णन कीजिए।
  69. प्रश्न- सहलग्नता क्या है? उचित उदाहरण देते हुए इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।
  70. प्रश्न- क्रॉसिंग ओवर को उदाहरण सहित समझाइए तथा इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  71. प्रश्न- एक स्त्री का रक्त समूह 'AB' व उसके बच्चे का रक्त समूह '0' है। कारण सहित स्पष्ट कीजिए कि उस बच्चे के पिता का रक्त समूह क्या होगा?
  72. प्रश्न- एक Rh + स्त्री, Rh पुरुष से शादी करती है। इनकी संतति में एरेथ्रोब्लास्टोसिस की क्या सम्भावना है?
  73. प्रश्न- लैंडस्टीनर के योगदान का वर्णन कीजिए।
  74. प्रश्न- रक्त समूह को समझाइए।
  75. प्रश्न- जिनोम को परिभाषित कीजिए।
  76. प्रश्न- 'गृह व्यवस्थापक जीन' या 'रचनात्मक जीन' के बारे में बताइये।
  77. प्रश्न- प्रभावी तथा एपीस्टेटिक जीन में क्या अन्तर है?
  78. प्रश्न- लीथल जीन्स पर टिप्पणी लिखिए।
  79. प्रश्न- पूरक जीन क्रिया को परिभाषित कीजिए।
  80. प्रश्न- गुणसूत्र पर पाये जाने वाले विभिन्न अभिरंजन और पट्टिका प्रतिमानों का वर्णन कीजिए।
  81. प्रश्न- हेट्रोक्रोमेटिन और उसके लक्षण पर टिप्पणी लिखिए।
  82. प्रश्न- क्रासिंग ओवर उद्विकास की प्रक्रिया है। स्पष्ट कीजिए।
  83. प्रश्न- लिंकेज ग्रुप पर टिप्पणी लिखिए।
  84. प्रश्न- सामान्य मानव कैरियोटाइप का वर्णन कीजिए।
  85. प्रश्न- गुणसूत्रीय विपथन पर एक निबन्ध लिखिए।
  86. प्रश्न- असुगुणिता किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार की असुगुणिताओं का वर्णन कीजिए तथा इनकी उत्पत्ति के स्रोत बताइए।
  87. प्रश्न- लिंग सहलग्न वंशागति से आप क्या समझते हैं? मनुष्य या ड्रोसोफिला के सन्दर्भ में इस परिघटना का उदाहरणों सहित विवेचन कीजिए।
  88. प्रश्न- क्लाइनफिल्टर सिंड्रोम कार्यिकी अथवा गुणसूत्र के असामान्य स्थिति का परिणाम है। स्पष्ट कीजिए।
  89. प्रश्न- मंगोलिज्म या डाउन सिन्ड्रोम क्या है?
  90. प्रश्न- टर्नर सिन्ड्रोम उत्पन्न होने के कारण एवं उनके लक्षण लिखिए।
  91. प्रश्न- समक्षार उत्परिवर्तन पर टिप्पणी लिखिए।
  92. प्रश्न- अनुप्रस्थ विस्थापन पर टिप्पणी लिखिए।
  93. प्रश्न- पोजीशन एफेक्ट क्या है? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
  94. प्रश्न- लिंग सहलग्नता प्रक्रिया को समसूत्री नर व समसूत्री मादा में स्पष्ट कीजिए।
  95. प्रश्न- वर्णान्ध व्यक्ति रेलवे ड्राइवर क्यों नहीं नियुक्त किये जाते हैं?
  96. प्रश्न- मानव वंशागति के अध्ययन में क्या मुख्य कठिनाइयाँ हैं?
  97. प्रश्न- संक्रामक जीनों से आप क्या समझते हैं?
  98. प्रश्न- वंशावली विश्लेषण पर टिप्पणी लिखिए।
  99. प्रश्न- लिंग सहलग्न वंशागति के प्रारूप का वर्णन कीजिए।
  100. प्रश्न- अफ्रीकी निद्रा रोगजनक परजीवी की संरचना एवं जीवन चक्र का वर्णन कीजिए।
  101. प्रश्न- वुचरेरिया बैन्क्रोफ्टाई के वितरण, स्वभाव, आवास तथा जीवन चक्र का वर्णन कीजिए।
  102. प्रश्न- जिआर्डिया पर एक विस्तृत लेख लिखिए।
  103. प्रश्न- एण्टअमीबा हिस्टोलायटिका की संरचना, जीवन-चक्र, रोगजन्यता एवं नियंत्रण का वर्णन कीजिए।
  104. प्रश्न- अफ्रीकी निद्रा रोग क्या है? यह कैसे होता है? इसके संचरण एवं रोगजनन को समझाइए। इस रोग के नियंत्रण के उपाय बताइए।
  105. प्रश्न- फाइलेरिया क्या है? इसके रोगजनकता एवं लक्षणों तथा निदान का वर्णन कीजिए।
  106. प्रश्न- जिआर्डिया के प्रजनन एवं संक्रमित रोगों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  107. प्रश्न- जिआर्डिया में प्रजनन पर टिप्पणी लिखिए।
  108. प्रश्न- जिआर्डिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book